हाइपरकलेमिया हो सकता है
तरबूज के अधिक सेवन से हाइपरकलेमिया हो सकता है। जिसमें पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं, जैसे अनियमित दिल की धड़कन और कमजोर नाड़ी हो सकती है।

एलर्जी होने का डर
तरबूज खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इससे हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते और चेहरे पर सूजन जैसी दिक्कत हो सकती है।

डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है
रात में तरबूज खाने से आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ सकता है वजन
तरबूज में प्राकृतिक रूप से चीनी पाई जाती है। जिसे अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है। वहीं अधिक पानी की स्थिति से पैरों में सूजन, कमजोर गुर्दे और सोडियम की हानि हो सकती है।